Monday, 19 July 2021

आखिर क्यों गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, ये है पूरा मामला - Republic Bharat news nation

आखिर क्यों गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, ये है पूरा मामला - Republic Bharat news nationमुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक बड़े पोर्नोग्राफी रैकेट का पर्दाफाश किया है. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने गिरफ्तार किया है. राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा है. राज कुंद्रा की 11 बजे के करीब गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच में ही रखा गया. राज कुंद्रा की आज यानी मंगलवार को इस मामले में कोर्ट में पेशी होनी है. अब यह कोर्ट तय करेगा कि राज कुंद्रा को कितने दिनों की रिमांड पर भेजना है या उन्हें जमानत देनी है.

4 फरवरी को दर्ज हुआ था मामला

दरअसल, इसी साल 4 फरवरी को मालवानी थाने में क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या- 103/2021 दर्ज कराया था, जिसमें उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 292, 293, 420, 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत धारा 67, 67ए व अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई थीं.  


ये है पूरा मामला

मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. जिसमें पोर्न फिल्म प्रोडक्शन कंपनी, फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक देने के बहाने युवा और जरूरतमंद महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाती है. इस केस में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनमें से दो पुरुष अभिनेता के रूप में काम करते थे, जबकि एक लाइट-मैन के तौर पर काम करता था. इसके अलावा अन्य दो महिलाएं फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर और ग्राफिक डिजाइनर के रूप में काम करती थीं. दरअसल कई लड़कियों में फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड में काम करने की प्रबल इच्छा होती है. पूरे भारत से लड़कियां मायानगरी मुंबई आती हैं. लेकिन मुंबई में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हैं, जो अपने फायदे के लिए इन लड़कियों का दुरुपयोग करते हैं. ये गिरोह लड़कियों और महिलाओं से समझौते करवाता है और उनके अश्लील वीडियो बनाता है. 


जरूरतमंद लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे

मुंबई के उपनगरों और कई इलाको में बंगले किराए पर लिए जाते हैं, जहां अश्लील वीडियो फिल्में शूट की जाती हैं और बाद में उन फिल्मों को अश्लील साइटों और मोबाइल ऐप पर अपलोड किया जाता है. ये शातिर गिरोह जरूरतमंद लड़कियों को अपना शिकार बनाते हैं और इस तरह के वीडियो को पोर्न वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अपलोड करके लाखों रुपये कमाते हैं. 

इस धंधे में शामिल पोर्न प्रोडक्शन हाउस और कंपनियां लाखों की कमाई करती हैं. वे पोर्न वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ऐसे वीडियो अपलोड करते हैं, जिनसे उन्हें अच्छा पैसा मिलता है. वे पहले किसी प्रोडक्शन हाउस के तहत शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल में काम देने के बहाने नौजवान और जरूरतमंद लड़कियों को अपने जाल में फंसाते हैं. फिर उनसे वादा करते हैं कि अगर वे सफल होते हैं तो उन्हें सीधे बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों में ब्रेक मिलेगा. 

Tuesday, 12 January 2021

कोरोना वैक्सीनेशन के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने टाला पोलियो टीकाकरण का अभियान

कोरोना वैक्सीनेशन के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने टाला पोलियो टीकाकरण का अभियान


देश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जारी तैयारियों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. 17 जनवरी को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाना था, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है
देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू होना है. इसका असर अब देश में चल रहे अन्य अभियानों पर पड़ता दिख रहा है. 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस को अब आगे बढ़ा दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण अभी इस कार्यक्रम को अगले आदेश तक रद्द किया जाता है.

आपको बता दें कि भारत में बड़े स्तर पर पोलियो ड्रॉप से जुड़ा अभियान चलाया जाता है. हर साल लाखों की संख्या में बच्चों को पोलियो दी जाती है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चलाता है, लेकिन अब कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान के कारण इसे कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है. अब ये अभियान कब होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं है.

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करते हुए कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने राज्यों से कहा था कि कोरोना वैक्सीनेशन का काम दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगा, लेकिन इसके साथ अन्य वैक्सीनेशन का काम भी चलता रहेगा. पीएम मोदी ने कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जिन अभियानों को चलाया जाता रहा है, वो चलते रहेंगे और कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी होगा

Monday, 11 January 2021

कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना, प्लेन से देशभर में पहुंचाई जाएगी

कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना, प्लेन से देशभर में पहुंचाई जाएगी

पहले चरण में भारत सरकार ने SII को 1 करोड़ 11 लाख डोज का ऑर्डर दिया है. जिसकी सप्लाई आज से शुरू हो गई है. वैक्सीन से लदे कंटेनर व्यापक पुलिस सुरक्षा के बीच सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना हुए.

कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना, प्लेन से देशभर में पहुंचाई जाएगी
पहले चरण में भारत सरकार ने SII को 1 करोड़ 11 लाख डोज का ऑर्डर दिया है. जिसकी सप्लाई आज से शुरू हो गई है. वैक्सीन से लदे कंटेनर व्यापक पुलिस सुरक्षा के बीच सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना हुए.

पुणे से कोविशील्ड वैक्सीन दिल्ली समेत अन्य शहरों में भेजा गया (फोटो-एएनआई)
पुणे से कोविशील्ड वैक्सीन दिल्ली समेत अन्य शहरों में भेजा गया
कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप सीरम इंस्टीट्यूट से रवानाट्रकों के जरिए पुणे एयरपोर्ट भेजी गई वैक्सीन16 जनवरी से टीकाकरण अभियान
देश में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा. पहले चरण में लगभग 3 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. इस देखते हुए देश के अलग अलग शहरों में कोरोना वैक्सीन की डोज भेजी जा रही है. सोमवार से ही कोरोना वैक्सीन की डिलीवरी का काम शुरू हो गया है. 

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ट्रक और विमान के जरिए विशेष फ्रीजर में कोविशील्ड वैक्सीन की डोज भेजी जा रही है.

आज सुबह सीरम इंस्टीट्यूट से कोविशील्ड वैक्सीन के बॉक्स को पुणे एयरपोर्ट ले जाने के लिए तीन कंटेनर ट्रकों को बुलाया गया. इन ट्रकों में वैक्सीन को तीन डिग्री तापमान में रखकर पुणे एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां से कुल 8 उड़ानें कोविशील्ड वैक्सीन को 13 विभिन्न स्थानों पर ले जाएंगी.


Hindi News
भारत
महाराष्ट्र
कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना, प्लेन से देशभर में पहुंचाई जाएगी
पहले चरण में भारत सरकार ने SII को 1 करोड़ 11 लाख डोज का ऑर्डर दिया है. जिसकी सप्लाई आज से शुरू हो गई है. वैक्सीन से लदे कंटेनर व्यापक पुलिस सुरक्षा के बीच सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना हुए.

पुणे से कोविशील्ड वैक्सीन दिल्ली समेत अन्य शहरों में भेजा गया (फोटो-एएनआई)
पुणे से कोविशील्ड वैक्सीन दिल्ली समेत अन्य शहरों में भेजा गया (फोटो-एएनआई)
पंकज खेळकर 
पंकज खेळकर
पुणे ,
12 जनवरी 2021,
(अपडेटेड 12 जनवरी 2021, 9:19 AM IST)
स्टोरी हाइलाइट्स
कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप सीरम इंस्टीट्यूट से रवानाट्रकों के जरिए पुणे एयरपोर्ट भेजी गई वैक्सीन16 जनवरी से टीकाकरण अभियान
देश में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा. पहले चरण में लगभग 3 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. इस देखते हुए देश के अलग अलग शहरों में कोरोना वैक्सीन की डोज भेजी जा रही है. सोमवार से ही कोरोना वैक्सीन की डिलीवरी का काम शुरू हो गया है. 

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ट्रक और विमान के जरिए विशेष फ्रीजर में कोविशील्ड वैक्सीन की डोज भेजी जा रही है.

आज सुबह सीरम इंस्टीट्यूट से कोविशील्ड वैक्सीन के बॉक्स को पुणे एयरपोर्ट ले जाने के लिए तीन कंटेनर ट्रकों को बुलाया गया. इन ट्रकों में वैक्सीन को तीन डिग्री तापमान में रखकर पुणे एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां से कुल 8 उड़ानें कोविशील्ड वैक्सीन को 13 विभिन्न स्थानों पर ले जाएंगी.

पहली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के लिए सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर रवाना हुई. दिल्ली से वैक्सीन को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाएगा. 

आने वाले कुछ दिनों में 5 और कंटेनर ट्रकों के जरिए गुजरात, एमपी और हरियाणा में कोविशील्ड वैक्सीन की सप्लाई की जाएगी. बता दें कि पहले चरण में भारत सरकार ने SII को 1 करोड़ 11 लाख डोज का ऑर्डर दिया है. जिसकी सप्लाई सोमवार से शुरू हो गई है. वैक्सीन से लदे कंटेनर व्यापक पुलिस सुरक्षा के बीच सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना हुए.

बताया जा रहा है कि इस काम में जीपीएस सुविधा से लैस 300 कंटेनर ट्रकों को लगाया गया है. जरूरत पड़ने पर 500 और ट्रकों का इस्तेमाल किया जाएगा.

मालूम हो कि 16 जनवरी से शुरू हो रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के पहले पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाना है. गौरतलब है कि टीकाकरण पिछले तीन-चार हफ्तों से कई देशों में चल रहा है और अब तक केवल ढाई करोड़ लोगों को टीके लगाए जा सके हैं

Sunday, 10 January 2021

अलर्टः मुर्गे मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, बंद कराई मांस की दुकाने Bird flu alert

अलर्टः मुर्गे मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, बंद कराई मांस की दुकाने
इंदौर. डेली कॉलेज क्षेत्र में बीते दिनों कौवो की अचानक मौतों के बाद जांच में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मूसाखेड़ी क्षेत्र की दुकानों से मुर्गे मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए। गुरुवार को इसकी रिपोर्ट मिली जिसमें 7 मुर्गे मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई। इसके बाद एक किलोमीटर क्षेत्र की मांस की दुकानें ऐहतियातन बंद करा दी गई। इन दुकानों पर मिले मुर्गे मुर्गियां जबत करते हुए गड्ढा खोदकर गाड़ दिया है।अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। वेटरनरी सर्विस के डायरेक्टर डॉ प्रमोद शर्मा ने बताया कि मुर्गी मुर्गियों में वायरस की पुष्टि होने के बाद सात दुकाने बंद कराते हुए 171 मुर्गे मुर्गियों को जब्त कर गाढ़ा गया है।

बर्ड फ्लू को लेकर मध्य प्रदेश में जारी अलर्ट के बाद संक्रमण के खतरे के बीच जिला मुख्यालय अनूपपुर से 5 किलोमीटर दूर बैरीबांध गांव में एक तोता मृत अवस्था में मिला है। मृत अवस्था में तोता मिलने के बाद बर्ड फ्लू के खतरे से ग्रामीणों में दशहत का माहौल है। ग्रामीणों ने सूचना पशु पालन विभाग अधिकारियों को दी। मौके पर पशुपालन विभाग की ओर से गठित रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्यों ने पहुंचकर मृत तोते को उठाकर जांच पड़ताल शुरु की।

पशु पालन विभाग उपसंचालक डॉ. वीपीएस चौहान के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तोते का शव दो से तीन दिन पुराना मालूम हुआ है। साथ ही, तोते के पंख के निचले हिस्से में चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि चोट की वजह से तोते की मौत हुई होगी। जांच टीम के अधिकारियों का कहना है कि, टीम द्वारा तोते का सैंपल ले लिया गया है, जिसे सतर्कता के मद्देनजर जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी आ पाएगी।
जांच रिपोर्ट आने तक बर्ड फ्लू स्पष्ट नहीं वहीं, जिले में गठित किए गए दल के सभी नोडल अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने के निर्देश जारी कर दिये हैं। अनूपपुर पशु पालन विभाग के उपसंचालक डॉ. वीपीएस चौहान ने बताया कि, अभी बर्ड फ्लू जैसी बात कहना उचित नहीं होगा। इस क्षेत्र में बर्ड फ्लू का प्रभाव नहीं है। तोता का सम्भवत: चोट के कारण मौत हुई है, लेकिन टीम ने सैम्पल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दि

मुस्लिम पति के खिलाफ एक्ट्रेस Preity Talreja ने थाने में कराई शिकायत, धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

मुस्लिम पति के खिलाफ एक्ट्रेस Preity Talreja ने थाने में कराई शिकायत, धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप
नई दिल्ली। मनोरंजन जगत की ओर से एक के बाद एक कई शॉकिंग खबरें सामने आ रही हैं। जिसमें से एक खबर कृष्दासी फेम एक्ट्रेस प्रिति तलरेजा ( Preity Talreja ) की ओर से आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने पति अभिजीत के खिलाफ मारपीट और धर्म परिवर्तन के लिए जबरदस्ती करना, शारीरिक और मानसिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। जिसमें उन्होंने अपनी एक तस्वीर और सीसीटीवी की एक फुटेज शेयर की है।

प्रीति ने जो तस्वीर शेयर की है। उसमें उनके चेहरे पर कई निशान दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी की वीडियो में उनके पति उन्हें मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रीति ने सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट किए हैं। जिसमें उन्होंने अपन दर्द को बयां किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं। लेकिन किसी भी तरह की कार्रवाही नहीं की गई। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) को भी टैग करते हुए लिखा है कि 'आदरणीय सीएम सर मैंने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है जिसने प्रेम के नाम पर उनसे धोखा किया गया है।

उनका इस्तेमाल किया और एक फर्जी मुस्लिम निकाह करके ये यकीन दिलाया कि उनकी आधिकारिक तौर पर शादी हो गई है और मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया है।' ट्वीट के बाद खड़कपाड़ा कल्याण पुलिस ने प्रिटी की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

प्रीति ने 3 साल पहले अभिजीत पेटकर ( Abhijit Patekar ) से शादी की थी। वह एक जिम के ओनर हैं। उनके पति मुस्लिम हैं। दोनों ने ही अपनी मर्जी से मस्जिद में निकाह किया था। बताया जा रहा है कि मुस्लिम नियमों के अनुसार मस्जिद से उन्हें शादी के कोई सर्टिफेकट नहीं दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रीति के पति उन्हें रोज़ाना धर्म बदलने को लेकर पीटा करते हैं। जिससे परेशान होकर अब उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है। पुलिस ने एक्ट्रेस के पति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली है और अपनी कार्यवाही भी शुरू कर दी है।


Friday, 8 January 2021

किसान आंदोलन में पहुंचे लोगों को गाड़ी के नंबर से ट्रेस कर रही यूपी पुलिस, बार महासचिव के घर भी पहुंच गई

किसान आंदोलन में पहुंचे लोगों को गाड़ी के नंबर से ट्रेस कर रही यूपी पुलिस, बार महासचिव के घर भी पहुंच गई

किसान आंदोलन में दिल्ली पहुंचे बार महासचिव सतनाम सिंह मट्ठू को उठाने आधी रात को पुलिस उनके घर पहुंच गई। अधिवक्ता ने पुलिस के साथ जाने से मना कर दिया। साथ ही रात में ही राज्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। 

कृषि बिल के विरोध में किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली के आसपास किसानों का आंदोलन चल रहा है, जहां जनपद के भी सैकड़ों किसान शामिल हैं। जिले से हर रोज किसानों का आनाजाना लगा है। बार महासचिव सतनाम सिंह मट्टू भी किसान आंदोलन में गाजीपुर बार्डर दिल्ली गए थे। वह अपनी कार से गए थे, जिसका नंबर पुलिस ने ट्रैस कर लिया।

गाजियाबाद से कार का नंबर रामपुर पुलिस को भेजा गया, जहां कार और सतनाम सिंह की तलाश की गई। सिविल लाइंस के दरोगा राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस लोकेशन देखते हुए उनके घर पहुंच गई। मंगलवार की रात करीब ढाई बजे पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो अधिवकता हैरान रह गए।

पुलिस ने उनसे साथ चलने को कहा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। साथ ही किसी अधिकारी से बात कराने को कहा, जिसके बाद सिविल लाइंस कोतवाल से फोन पर बात की गई। बार महासचिव का पता लगने पर पुलिस वापस आ गई, लेकिन सतनाम सिंह ने रात में ही राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से शिकायत की। साथ ही जिलाधिकारी को भी रात में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक को भी बताया गया। बार को भी इससे अवगत कराया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निंदा करते हुए पोस्ट डाली गई है। 

इस बारे में कोतवाल दुर्गासिंह ने कहा कि गाजियाबाद पुलिस यहां से जाने वाले किसानों की जानकारी दे रही है। आंदोलन से वापस होने वाले किसानों का सत्यापन किया जा रहा है कि वे अपने घर पहुंचे या नहीं। इसीलिए पुलिस गई थी, ताकि गाजियाबाद पुलिस को बताया जा सके। 


दिल्ली: मयूर विहार फेस 3 के पार्क में रोज सुबह मिल रहे मृत कौवे, बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत

दिल्ली: मयूर विहार फेस 3 के पार्क में रोज सुबह मिल रहे मृत कौवे, बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत


डॉक्टरों के मुताबिक इन कौओं का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिससे मौत की वजह सामने आएगी. बता दें कि यह पार्क मयूर विहार फेस-3 में है. यहां बड़ी संख्या में कौए आते हैं इसलिए इसे कौओं का पार्क भी कहा जाता है.
देश की राजधानी नई दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ती नजर आ रही है. यहां पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस -3 के एक पार्क में कई कौवे मृत पाए गए हैं. सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो पिछले 2 से 3 दिनों से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग पार्क में मृत कौओं को उठाते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार की सुबह भी दावा किया गया कि कई कौवे सुबह के समय मृत पाए गए.

पार्क में मौजूद सुपरवाइजर ने बताया कि पिछले 3 से 4 दिनों से पार्क में हर सुबह मरे हुए कौवे मिल रहे हैं जिसे वो यहीं दफना देते हैं. घटना सामने आने के बाद शुक्रवार की सुबह यहां दो डॉक्टर भी पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ कौओं की लाश को जांच के लिए अपने साथ ले गए. 

                कौओं की मौत से हड़कंप
LIVE KNOW
बता दें कि देश में बर्ड फ्लू के तेजी से फैलने की खबरें सामने आ रही हैं. देश के अलग-अलग राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है और इससे बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, केरल में बर्ड फ्लू के मामले देखे गए हैं. 

हालांकि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राजधानी में बर्ड फ्लू का संक्रमण रोकने के जरूरी निर्देश दिए हैं. गुरुवार को सचिवालय में पशुपालन इकाई, विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने राज्य भर में सघन निगरानी का निर्देश दिया है. सरकार के मुताबिक, अब तक दिल्ली में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है.

Thursday, 7 January 2021

बदायूं केस: NCW की सदस्य ने महिला के असमय जाने पर उठाए सवाल, कहा- शाम को न जाती तो सेफ रहती

बदायूं केस: NCW की सदस्य ने महिला के असमय जाने पर उठाए सवाल, कहा- शाम को न जाती तो सेफ रहती बदायूं पहुंची चंद्रमुखी देवी ने कहा कि सरकार रेप जैसे मामलों में बहुत सख्त है. लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं घटित हो जा रही हैं. सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात इस मामले में पुलिस की भूमिका है. मैं पुलिस की भूमिका से संतुष्ट नहीं हूं. जैसे मामलों में बहुत सख्त है. लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं घटित हो जा रही हैं. सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात इस मामले में पुलिस की भूमिका है. मैं पुलिस की भूमिका से संतुष्ट नहीं हूं. उन्होंने कहा कि ठीक है ग्राणीण क्षेत्र है. बारिश हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद सिर्फ ये कह देना कि एक घटना में पूरी पुलिस फोर्स लगी हुई थी, दूसरी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, इतना विलंब हुआ. चंद्रमुखी देवी ने कहा कि एसएसपी से मेरी बात हुई है. उन्होंने मुझे बताया कि जिस समय महिला यहां आई वो बेहोश थी. चंद्रमुखी देवी ने कहा कि अगर महिला को सही समय पर इलाज मिल जाता तो शायद वो बच जाती. या अपने जीवन के साथ संघर्ष कर रही होती. लेकिन वो सुविधा उसको नहीं मिली. अंत में उसकी मृत्यु हो गई. उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम में भी विलंब हुआ. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जो हमने देखी है उसके मुताबिक ये बहुत वीभत्स घटना है. जो भी हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. वो महिला समाज के लिए काम कर रही थी और उस महिला के साथ ऐसी घटना होती है. ये मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है. चंद्रमुखी देवी महिला आयोग की सदस्य ने आगे कहा कि महिलाओं को कभी भी किसी के प्रभाव में समय-असमय नहीं पहुंचना चाहिए. सोचती हूं कि अगर शाम के समय वो महिला नहीं गई होती या परिवार को कोई साथ में होता तो शायद ऐसी घटना नहीं घटती. लेकिन ये सुनियोजित था. क्योंकि उसको फोनकर बुलाया गया. वो वहां गई. फिर वहां से ऐसी स्थिति में लौटकर आई. क्या है पूरा मामला बदायूं में 50 साल की एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया, बाद में उसकी हत्या कर दी गई. महिला के साथ तीन लोगों ने रेप किया, उसके शरीर पर चोट के निशान थे और हड्डियां तक तोड़ दी गईं. महिला के साथ ये घटना तब हुई जब वो मंदिर में पूजा के लिए जा रही थी. इस मामले में अभी तक स्थानीय थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है. गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने महिला के घर का दौरा किया. महिला आयोग ने इस मामले पर यूपी सरकार को नोटिस भी दिया है.

Friday, 30 October 2020

पुलवामा पर छलका पीएम मोदी का दर्द, 'मैंने भद्दी राजनीति झेली लेकिन अब विरोधी बेनकाब हुए' ......

पुलवामा पर छलका पीएम मोदी का दर्द, 'मैंने भद्दी राजनीति झेली लेकिन अब विरोधी बेनकाब हुए'

प्रधानमंत्री ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारे देश के जवान शहीद हुए थे उस वक्त भी कुछ लोग राजनीति में लगे हुए थे. ऐसे लोगों को देश भूल नहीं सकता है.
पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान की संसद में इमरान खान के मंत्री के कबूलनामे के बाद पीएम मोदी ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. प्रधानमंत्री ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारे देश के जवान शहीद हुए थे उस वक्त भी कुछ लोग राजनीति में लगे हुए थे. ऐसे लोगों को देश भूल नहीं सकता है. 

पीएम ने कहा कि उस वक्त वे सारे आरोपों को झेलते रहे, भद्दी भद्दी बातें सुनते रहे. मेरे दिल पर गहरा घाव था. लेकिन पिछले दिनों पड़ोसी देश से जिस तरह से खबरें आई है, जो उन्होंने स्वीकार किया है, इससे इन दलों का चेहरा उजागर हो गया है. 

पीएम ने कहा, "जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया है, उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है. अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए, ये लोग किस हद तक जा सकते हैं, पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति, इसका बड़ा उदाहरण है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की दुहाई देते हुए राजनीतिक दलों से कहा कि मैं ऐसे राजनीतिक दलों से आग्रह करूंगा कि देश की सुरक्षा के हित में, हमारे सुरक्षाबलों के मनोबल के लिए, कृपा करके ऐसी राजनीति न करें, ऐसी चीजों से बचें. अपने स्वार्थ के लिए, जाने-अनजाने आप देश विरोधी ताकतों की हाथों में खेलकर, न आप देश का हित कर पाएंगे और न ही अपने दल का. 

 सच्ची पहचान है. आतंकवाद-हिंसा से कभी भी, किसी का कल्याण नहीं हो सकता है. 

पाकिस्तान के मंत्री ने मानी पुलवामा हमले की बात

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को संसद में माना कि पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए हमले में पाकिस्तान का हाथ था. उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला पाकिस्तान की कामयाबी है. फवाद चौधरी ने पुलवामा हमले का श्रेय इमरान खान और उनकी पार्टी PTI को दिया. उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला इमरान खान के लिए एक उपलब्धि है. 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया गया था. एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दी थी. इस धमाके में 40 जवान शहीद हो गए थे. 

Thursday, 29 October 2020

चुनावी सभा:योगी का राजद पर हमला, कहा- ये लोग रोजगार का झुनझुना पकड़ा कर जनता की आखों में धूल झोंकना चाहते हैं

चुनावी सभा:योगी का राजद पर हमला, कहा- ये लोग रोजगार का झुनझुना पकड़ा कर जनता की आखों में धूल झोंकना चाहते हैंयोगी आदित्यनाथ ने कहा, हमलोग देश की बात करते हैं, वे लोग परिवार की बात करते हैं।

योगी बोले- 15 वर्ष पहले बिहार के सामने अपनी पहचान को छुपाने की एक मजबूरी आ गई थी

यूपी के सीएम ने कहा- जातिवादी और वंशवादी ताकतों को बिहार के अंदर फिर से पस्त करना है

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को वैशाली में चुनावी सभा के दौरान राजद पर जमकर हमला बोला है। कहा, ये लोग आज फिर से रोजगार का झुनझुना पकड़ा कर जनता की आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं। जैसे बिहार के युवाओं के उमंग ने कोरोना को पस्त किया है, ऐसे ही जातिवादी और वंशवादी ताकतों को बिहार के अंदर फिर से पस्त करना है।

उन्होंने कहा, आज से 15 वर्ष पहले बिहार के सामने अपनी पहचान को छुपाने की एक मजबूरी आ गई थी। राजद की सरकार के बिहार के नौजवानों लिए पहचान की संकट खड़ी कर दी थी। बिहार का नौजवान उस समय कहीं जाता था तो अपनी पहचान को छिपाने के लिए मजबूर हो जाता था। हमें ऐसा नेतृत्व नहीं चाहिए जो हमारे पहचान के संकट खड़ा कर दे।

योगी ने कहा कि एक तरफ विकास योजनाओं को लेकर कार्य करने वाली सरकारें हैं। और दूसरी तरफ जाति, क्षेत्र, भाषा और नरसंहार के नाम पर लड़ाने वाले हैं। हमलोग विकास की बात करते हैं। वे लोग जाति की बात करते हैं। हमलोग देश की बात करते हैं, वे लोग परिवार की बात करते हैं। भाजपा के लिए पूरा देश ही परिवार है, हम समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे..ये हमारा संकल्प है। लेकिन कांग्रेस और राजद के लिए अपना परिवार महत्वपूर्ण है। ऐसे लोग क्या प्रदेश का कल्याण कर पाएंगे? योगी ने लोगों से एनडीए को वोट देने की अपील की।


Wednesday, 14 October 2020

Unlock 5: सात महीने बाद आज सेखुलेंगे सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल,जानें क्या हैं नियम

Unlock 5: सात महीने बाद आज से
खुलेंगे सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल,
जानें क्या हैं नियम
हाइलाइट्स
दिल्ली, यूपी, एमपी में खुल रहे सिनेमा हॉल
• 50 फीसदी सीटों की ही होगी बुकिंग
• कोरोना संक्रमण रोकने का पूरा ख्याल

अनलॉक 5 के कई प्रावधान आज से लागू हो गए हैं. इसी के साथ लंबे इंतजार के बाद देश के सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क आज से खुल जाएंगे. सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विस्तृत गाइडलाइंडस जारी किए हैं. ताकि किसी भी स्थिति में कोरोना संक्रमण बढ़ने की स्थिति पैदा न हो. 
केंद्र द्वारा जारी नियमों के अनुसार सिनेमा हॉल में एक के बाद एक सीट खाली रहेगी, हॉल की पूरी क्षमता के 50 फीसदी दर्शक ही अंदर आ सकेंगे. सिनेमा हॉल में प्रवेश करने वालों को हमेशा मास्क पहने रहना पड़ेगा. अंदर वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था जरूरी है और एसी का तापमान 23 डिग्री से ऊपर रखना होगा.

खाली सीट पर क्रॉस मार्क

जिस सीट पर दर्शकों को नहीं बैठना है उस पर क्रॉस मार्क लगा होगा. सिनेमा हॉल के अंदर जाने के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी है. मूवी देखने के दौरान किसी तरह की चीजों को खाने और पीने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा. 

टिकट खरीदने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. सिनेमा हॉल में एंट्री और एग्जिट गेट, लॉबी को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा और हर शो के बाद सिनेमा हॉल की सफाई की जाएगी. सिनेमा हॉल प्रबंधन की ये जिम्मेदारी होगी कि वो सभी दर्शकों को सैनिटाइजर मुहैया कराए.   

पीवीआर के 487 स्क्रीन शुरू

आज से देश के 10 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में सिल्वर स्क्रीन जीवंत हो उठेंगे. समाचार एजेंसी पीटीआई ने पीवीआर सिनेमा के हवाले से बताया कि गुरुवार से उसके 487 स्क्रीन पर फिल्में दिखनी शुरू हो जाएंगी. 

सिनेमा हॉल के प्रतिनिधियों से मिले केजरीवाल

सिनेमा हॉल खुलने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिनेमा हॉल के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हॉल मालिक केंद्र और राज्यों के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे. उन्होंने कहा कि सिनेमा हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पालन बेहद जरूरी होगा. 


अहमदाबाद का एक सिनेमा हॉल (फोटो- पीटीआई)
वेटिंग एरिया में 6 फीट की दूरी जरूरी

यूपी में भी आज से सिनेमा हॉल खुल जाएंगे. राज्य के चीफ सेक्रेटरी आरके तिवारी ने बताया कि सिनेमा हॉल्स के कॉमन एर‍िया और वेट‍िंग एर‍िया में हर एक व्यक्त‍ि को कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी. कॉन्टैक्ट लेस सैन‍िटाइजर का प्रबंध आवश्यक है. ऑड‍िटोर‍ियम में अंदर जाने से पहले हर एक व्यक्त‍ि की थर्मल स्क्रीन‍िंग की जाएगी. 

एमपी में खुलेंगे सिनेमा हॉल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 महीने से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद आखिरकार सिनेमाघर, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क आज से खुल रहे हैं.

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने 15 अक्टूबर से भोपाल जिले में शर्तो के साथ सिनेमाघरों, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क खोले जाने के आदेश जारी किए हैं. आदेश में सिर्फ खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल 15 अक्टूबर 2020 से खोले जाने की अनुमति दी गयी है. 

सिनेमा हॉल में फेस मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, थर्मल स्क्रीन‍िंग का प्रावधान, हैंडवाश और सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा.

स्विमिंग पूल

खेल मंत्रालय से जारी दिशानिर्देश के मुताबिक एक ओलंपिक साइज पूल में एक बार में 20 तैराक ही ट्रेनिंग ले सकते हैं. 

तैराकों को देना होगा कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट

तैराकों को इस बात का प्रमाण देना पड़ेगा कि वे स्वस्थ हैं. इसके अलावा उन्हें कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट भी देना पड़ेगा. 

मनोरंजन पार्क

पार्क खुलने पर ऐसी सतहों जिन्हें बार बार छुआ जाता है, खाली स्थान को रोजाना पार्क खुलने से पहले और बंद होने के बाद साफ किया जाएगा. इसके अलावा दूसरे मौकों पर भी लगातार सफाई होगी. 

पार्क मैनेजमेंट को पर्याप्त सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती करनी होगी ताकि पार्क में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. भीड़ को ध्यान में रखकर ही टिकट जारी किया जाएगा. पार्क प्रबंधन ऑनलाइन टिकटों को बढ़ावा देगा. 

.         हर एक सीट के बाद एक सीट रहेगा खाली 

MSD or Virat who is god of IPL

Who is God of IPL - Check Who is the God of Cricket in IPL? Details Here


Who is God of IPL - Who is God of IPL or Baap of IPL? Fans of the IPL are very anxious to know about Who is God of IPL is. As the IPL starts everyone starts speculating and praising their favourites as Baap of IPL, people tend to trend Who is God of IPL and they try to reaffirm the memories of their IPL God. So if you also want to know Who is God of IPL and who is Baap of IPL, read this article.
Who is the God of Cricket in IPL?
When we ought to think about the God of IPL, there could be several selections then again one has to settle for simply one. Initially, we gave our thought to select Chris Gayle as Baap of IPL for his hard-hitting knocks within the IPL. However, Gayle isn't the best run scorer if you think about the batsmen and there are still better players than him at this stage. Even Virat Kohli can be named, however as per the records Virat Kohli has never achieved something very much like a captain. So here we can say, the God of the IPL might be MS Dhoni.

Who is the Baap of IPL?
The God of the IPL might be MS Dhoni as he has been equally sensible with the bat and also the Captain role. He has over 4400 IPL runs and although this is often not the most effective, his average is better than even Chris Gayle in spite of batting down the order. Plus, he has been one of the most effective captains of the IPL and underneath him CSK has continually qualified for the playoffs. No doubt, this is often one in all the records that proves how sensible Dhoni is as a captain and even with the bat. So maybe, he can be thought of as Baap of IPL.

Who is God of IPL


Subscribe to updates

Who is God of IPL - Check Who is the God of Cricket in IPL?
 

 Tags: Cricket Sports
Who is God of IPL - Who is God of IPL or Baap of IPL? Fans of the IPL are very anxious to know about Who is God of IPL is. As the IPL starts everyone starts speculating and praising their favourites as Baap of IPL, people tend to trend Who is God of IPL and they try to reaffirm the memories of their IPL God. So if you also want to know Who is God of IPL and who is Baap of IPL, read this article.

 


Who is the God of Cricket in IPL?
When we ought to think about the God of IPL, there could be several selections then again one has to settle for simply one. Initially, we gave our thought to select Chris Gayle as Baap of IPL for his hard-hitting knocks within the IPL. However, Gayle isn't the best run scorer if you think about the batsmen and there are still better players than him at this stage. Even Virat Kohli can be named, however as per the records Virat Kohli has never achieved something very much like a captain. So here we can say, the God of the IPL might be MS Dhoni.

Who is the Baap of IPL?
The God of the IPL might be MS Dhoni as he has been equally sensible with the bat and also the Captain role. He has over 4400 IPL runs and although this is often not the most effective, his average is better than even Chris Gayle in spite of batting down the order. Plus, he has been one of the most effective captains of the IPL and underneath him CSK has continually qualified for the playoffs. No doubt, this is often one in all the records that proves how sensible Dhoni is as a captain and even with the bat. So maybe, he can be thought of as Baap of IPL.





Who is the God of IPL cricket?
There could also be different players with higher records, however once it involves skills, there's hardly anyone who beats MS Dhoni on the bottom as per our analysis. Here we would like to mention that its not a biased opinion however we have tried to write what's true within the cricketing sense. You could have a different opinion than this.

 

Who is God of IPL - FAQ

 1. Who is the God of IPL?
There could also be different players with higher records, however once it involves skills, there's hardly anyone who beats MS Dhoni on the bottom as per my view. Viewers could have different opinions than mine.

सुशांत केस: डायरेक्टर दिनेश विजान के घर-ऑफिस पर ED के छापे

सुशांत केस: डायरेक्टर दिनेश विजान के घर-ऑफिस पर ED के छापे

सुशांत मामले की जांच को लेकर ईडी फिल्ममेकर दिनेश विजान के घर और ऑफिस पर सर्च ऑपरेशन कर रही है. विजान के साथ सुशांत ने फिल्म राब्ता में काम किया था. इस फिल्म को लेकर की गई पेमेंट की जांच हो रही है.

सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. सुशांत मामले की जांच को लेकर ईडी फिल्ममेकर दिनेश विजान के घर और ऑफिस पर सर्च ऑपरेशन कर रही है. दिनेश विजान के साथ सुशांत ने फिल्म राब्ता में काम किया था. इसमें सुशांत के अपोजिट एक्ट्रेस कृति सेनन थीं. इस फिल्म को लेकर की गई पेमेंट सवालों के घेरे में है. जिसकी ईडी जांच कर रही है.
राब्ता हुई थी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
बता दें, फिल्म राब्ता 9 जून 2017 को रिलीज हुई थी. इस मूवी से दिनेश विजान ने बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था. ये एक रोमांटिक-एक्शन मूवी थी. राब्ता को दिनेश विजान ने को-प्रोड्यूस भी किया था. फिल्म में सुशांत और कृति के अलावा जिम सरभ, राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी अहम रोल में थे. फिल्म में पुनर्जन्म का एंगल दिखाया गया था. रिलीज से पहले इस मूवी को लेकर काफी बज बना था. लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद फ्लॉप साबित हुई. मूवी में पहली बार कृति संग सुशांत की जोड़ी बनी थी.

देखें: Rbharathai Live Tv

सुशांत के सुसाइड से लगा झटका

बात करें सुशांत सिंह राजपूत की तो 14 जून को एक्टर ने अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में खुदकुशी की थी. सुशांत के सुसाइड ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था. अभी भी इस केस की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है. सुशांत ने क्यों सुसाइड किया इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

Tuesday, 13 October 2020

DC vs RR Dream11 Team Prediction IPL 2020: आईपीएल के 30वें मैच में दिल्ली और राजस्थान में होगी टक्कर, ये हो सकती है ड्रीम11

DC vs RR Dream11 Team Prediction IPL 2020: आईपीएल के 30वें मैच में दिल्ली और राजस्थान में होगी टक्कर, ये हो सकती है ड्रीम11


आईपीएल 2020 के 30वें मुकाबले में आज श्रेयस अय्यर की दिल्ली कैपिटल्स और स्टीव स्मिथ की राजस्थान रॉयल्स टीम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने होंगी. दिल्ली अब तक खेले अपने 7 मैचों में से 5 में जीत दर्ज कर चुकी है जबकि राजस्थान ने इतने ही मैच खेलकर 3 में बाजी मारी है. Also Read - RR vs DC Dream11 Team Prediction IPL 2020: राजस्थान-दिल्ली मैच के लिए इन खिलाड़ियों को दे सकते हैं अपनी ड्रीम11 में जगह

दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीत चुकी हैं. ऐसे में दोनों का लक्ष्य जीत की लय को बरकरार रखने की होगी. मौजूदा सीजन में दोनों एक बार आपस में भिड़ चुकी हैं जहां दिल्ली ने शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस की बेहतरीन पारी के बाद आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई को 46 रन से पराजित किया था.

आंकड़ों की बात करें तो दोनों ने अब तक 21 मुकाबले खेले हैं जिनमें से राजस्थान ने 11 जबकि मुंबई ने 10 मैच जीते हैं


SRH vs CSK : My Dream11 Team Venue: at Dubai International Cricket Stadium, Dubai

  SRH vs CSK : My Dream11 Team           Venue: at Dubai International Cricket Stadium, Dubai

होम
देश
विदेश
राज्य
हेल्थ
टेक
आईपीएल 2020
खेल
मनोरंजन
फोटो गैलरी
वीडियो
ज्योतिष
कोरोना
अन्य
HomeSports Hindi
SRH vs CSK Dream11 Team Prediction IPL 2020: धोनी और वॉर्नर की आज ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11
Sunrisers Knight Riders vs Chennai Super Kings Dream11 Team Prediction IPL 2020- Check My Dream11 Team Hints, Best players list of SRH vs CSK, IPL 2020, Sunrisers Hyderabad Dream11 Team Player List, Chennai Super Kings Dream11 Team Player List, Dream11 Guru Tips, Online Cricket Tips Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2020, Online Cricket Prediction and Tips - SRH vs CSK IPL 2020 match, Online Cricket Tips Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2020.
By Kamlesh rai | Published:Tue, October 13, 2020 8:00am


  

Dream11 Team Prediction Also Read - SRH vs CSK Dream11 Team Prediction IPL 2020: धोनी और वॉर्नर की आज ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11

SRH vs CSK Dream11 Team – Check My Dream11 Team, Best players list of today’s match, Sunriseres Hyderabad vs Chennai Super Kings Dream11 Team Player List, SRH Dream11 Team Player List, CSK Dream11 Team Player List, Dream11 Guru Tips, Online Cricket Tips, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings. Also Read - जीवा से रेप की धमकी पर बोले अफरीदी, MS Dhoni और उनका परिवार इस बरताव का हकदार नहीं


आईपीएल 2020 के 29वें मुकाबले में आज महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स और डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद टीम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने होंगी। टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए चेन्नई के लिए यह मैच बेहद अहम है। Also Read - बल्लेबाजी हमारे लिए चिंता का विषय रही है, हमें इसके बारे में कुछ करना होगा: CSK कप्तान धोनी

पिछले सीजन की उप विजेता चेन्नई को अब तक 7 में से 5 मैचों में हार मिली है और वह 8 टीमों के प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। हैदराबाद की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। उसने 7 में से तीन मैच जीते हैं।


TOSS: The IPL 2020 match toss between Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings will take place at 7 PM (IST) –October 13.

Match Time: 7:30 PM IST


Venue: at Dubai International Cricket Stadium, Dubai

SRH vs CSK : My Dream11 Team

विकेटकीपर : एमएस धोनी, जॉनी बेयरस्टो

बल्लेबाज : फाफ डु प्लेसिस, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग

ऑलराउंडर्स : सैम कर्रन

बॉलर्स : शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा, खलील अहमद, राशिद खान

संभावित प्लेइंग इलेवन (Probable Playing 11)

सनराइजर्स हैदराबाद

डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, संदीपन शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन।

चेन्नई सुपरकिंग्स

शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, फाफ डु प्लेसिस, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), सैम कर्रन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Hyderabad IPL Full Squad)

डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ(विकेटकीपर), केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिधिमान साहा (विकेटकीपर), अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फेबियन एलेन, पृथ्वी राज यार , खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

चेन्नई सुपरकिंग्स (Kolkata Knight Riders IPL Full Squad)

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मुरली विजय, अंबाती रायडू फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी एंगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कर्रन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, रुतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।

.  Check Dream11 Prediction/Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings / Dream11 Team/SRH Dream11 Team/CSK Dream11 Team/ Sunrisers Hyderabad Dream11 Team Chennai Super Kings/ Dream11 Guru Tips/ Online Cricket Tips and more.

SRH vs CSK Dream11 Team Prediction IPL 2020: धोनी और वॉर्नर की आज ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11

आईपीएल 2020 के 29वें मुकाबले में आज महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स और डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद टीम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने होंगी। टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए चेन्नई के लिए यह मैच बेहद अहम है। Also Read - बल्लेबाजी हमारे लिए चिंता का विषय रही है, हमें इसके बारे में कुछ करना होगा: CSK कप्तान धोनी

पिछले सीजन की उप विजेता चेन्नई को अब तक 7 में से 5 मैचों में हार मिली है और वह 8 टीमों के प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। हैदराबाद की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। उसने 7 में से तीन मैच जीते हैं। 

Monday, 12 October 2020

कोरोना वैक्सीन: जॉनसन एंड जॉनसन ने ट्रायल पर लगाई रोक, वॉलंटियर में देखी गई बीमारी

जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना को लेकर किए जा रहे अपने क्लिनिकल ट्रायल को अस्थायी रूप से रोक दिया है. कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि उसने एक अध्ययन प्रतिभागी में एक अस्पष्टीकृत बीमारी के कारण अपने ट्रायल को अस्थायी रूप से रोक दिया है.

कोरोना के वैक्सीन की उम्मीद लगाए लोगों को एक और झटका लगा है. जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना को लेकर किए जा रहे अपने क्लिनिकल ट्रायल को अस्थायी रूप से रोक दिया है. कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि उसने एक अध्ययन प्रतिभागी में एक अस्पष्टीकृत बीमारी के कारण अपने ट्रायल को अस्थायी रूप से रोक दिया है. 

 तरह ही है. सितंबर में, AstraZeneca AZN.L ने अपने वैक्सीन के अंतिम चरण के ट्रायल पर रोक लगा दी थी.

एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन के एक अध्ययन प्रतिभागी में एक अस्पष्टीकृत बीमारी के कारण अपने ट्रायल पर रोक लगाई थी. हालांकि यूके, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और भारत में परीक्षण फिर से शुरू हो गए हैं, लेकिन अमेरिकी में ट्रायल अभी शुरू नहीं हो पाया है.

वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में संक्रामक रोगों के प्रोफेसर डॉ. विलियम शेफ़नर ने ईमेल द्वारा कहा कि एस्ट्राज़ेनेका के साथ जो हुआ उससे हर कोई अलर्ट पर है. यह एक गंभीर प्रतिकूल घटना होगी. यदि यह प्रोस्टेट कैंसर, अनियंत्रित मधुमेह या दिल का दौरा पड़ने जैसा कुछ था - उन्होंने इस कारण से ट्रायल नहीं रोका होगा.

गौरतलह है कि पिछले महीने जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने वैक्सीन के ट्रायल के दौरान पाया था कि वह कोरोना के खिलाफ इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में काफी असरदार है. इसके बाद कंपनी ने करीब 60 हजार लोगों पर वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल किया, जिसके रिजल्ट इस साल के अंत या 2021 की शुरुआत में आने की उम्मीद है.


#rbharathai #Vipin07


आखिर क्यों गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, ये है पूरा मामला - Republic Bharat news nation

आखिर क्यों गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, ये है पूरा मामला - Republic Bharat news nation मुंबई क्राइम ब्रांच की ...